फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप में किक बाक्सिंग में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब धर्मशाला में नेशनल सवात चैंपियनशिप-2021 प्रतियोगिता में औरैया जिले के 11 खिलाड़ियों में छह को गोल्ड, दो को सिल्वर और तीन ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। मंगलवार को दिबियापुर लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बाक्सिंग और किक की नेशनल सवात चैंपियनशिप-2021 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अबाबर निवासी विष्णु गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में नौ व 10 अक्तूबर को आयोजित हुई प्रतियोगिता में 15 राज्यों के लगभग 400 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इनमें औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र के 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बताया कि कई राज्यों को पछाड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान पाकर चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
जनपद औरैया से जिला सवात एसोसिएशन से प्रेसिडेंट रजनीश कुमार सिंह व कोच इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में गए 11 खिलाड़ियों में से विष्णु गुप्ता, निष्कर्ष प्रताप सिंह, देवांश सिंह, श्रृष्टि सोनी, अश्वनी, अंशुमान राजपूत ने स्वर्ण पदक, अक्षत, सूर्य देव को रजत पदक, रुद्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह सोढ़ी, मान्या ने कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद औरैया का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें