फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन घटतौली का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज(औरैया)। अछल्दा ब्लाक के ऐली बलखंडपुर में राशन घटतौली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीएसओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

ऐली बलखंडपुर निवासी अवधेश सेंगर, मनोज सेंगर, उमेश चंद्र, राकेश कुमार ने बताया कि गांव के राशन विक्रेता द्वारा कार्ड धारक को प्रति यूनिट कम राशन दिया जा रहा है। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद भी जांच कर कार्रवाई नहीं की गई। इधर शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों द्वारा कम राशन दिए जाने और घटतौली को लेकर बातचीत का एक वीडियो वायरल कर दिया गया। जिस पर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा ने बताया कि राशन डीलर घटतौली करते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें