फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने और मारपीट कर जेवर छीनने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि 25 जून को वह टेंपो से ननिहाल जा रही थी। रास्ते में बेला चौराहे पर टेंपो में उसे जानने वाला विशाल भी बैठ गया। आरोप है कि रास्ते में विशाल ने उसे कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को विशाल के घर छिबरामऊ में पाया। विशाल ने उससे दुष्कर्म किया।
अनीता, हरिओम, सरोजनी देवी निवासी छिबरामऊ ने उसका साथ दिया। चारों ने उसको पीटकर जंजीर, दो अंगूठी, एक मटरमाला छीन लिया। विशाल उसे बिधूना चौराहे पर रात में छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी थी। कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें