दिबियापुर (औरैया)। वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर में वैदिक साइंस क्लब के तहत क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह से 12 तक के 155 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय और वैदिक साइंस क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने बताया कि वैदिक विज्ञानी खोज प्रतियोगिता के प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता हुई है। मोहित सिंह ने बताया कि इस क्विज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के 75 बच्चों ने व सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के 80 बच्चों ने हिस्सा लिया। बताया कि दूसरे चरण में विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 9 नवंबर को आयोजित होगी।
इसमें बच्चे विज्ञान संबंधी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दोनों चरणों के अव्वल छात्र-छात्राओं को 10 नवंबर को मनाए जाने वाले विश्व विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 12 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल, सुशील कुशवाहा, अमीनुद्दीन, जितेंद्र, अवधेश राजपूत, अजय, राजीव, संजय आदि मौजूद रहे।