फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से साइबर अपराध से बचाव का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलों में बढ़ रहे साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। बुधवार को एसपी की उपस्थिति में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों से कहा कि ऑनलाइन ठगी करने वालों पर शिकंजा जरूरी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर नियंत्रण के लिए अब पुलिस को हाईटेक सुविधाओं से लैस किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रथम चरण में पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों को समझाया जा रहा है। ककोर स्थित एसपी कार्यालय सभागार में एसपी अपर्णा गौतम की मौजूदगी में कर्मियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें