फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद इटावा के बीच नशीला प्रसाद खिलाकर जहरखुरानों ने उड़ाए रूपए एवं सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सोमवार को शिकोहाबाद से कानपुर जा रही मेमो पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानों ने युवक नशीला प्रसाद खिलाकर सामान लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फफूंद स्टेशन पर शिकोहाबाद-कानपुर मेमो पैसेंजर ट्रेन से एक युवक को बेहोशी की हालत में नीचे उतारा गया। प्लेटफार्म पर मौजूद युवक विवेक ने बताया कि बेहोश व्यक्ति शिवकुमार उसके पिता है। वह कानपुर देहात के मंगलपुर थाना अंतर्गत सड़नामऊ का रहने वाला है। उसके पिता सोमवार को दिल्ली से घर आ रहे थे। होश में आने पर शिव कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद में एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर शिकोहाबाद कानपुर पैसेंजर में सवार हो गए। जैसे ही ट्रेन वहां से रवाना हुई तो दो युवक उसके पास आये और प्रसाद के रूप में कुछ खाने की सामग्री दी। प्रसाद खाने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों युवक उसके जेब से रुपये व समान लेकर चले गए। उन्हें बेहोश देख सहयात्रियों ने उसके पैंट की जेब में पड़े मोबाइल से फोन पर परिजनों को जानकारी दी। इससे ट्रेन के फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही परिजन फफूंद स्टेशन पहुंच गए। जानकारी मिलने पर कानपुर देहात के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर राजपूत, प्रवीण कुमार भी पहुंच गए। फफूंद स्टेशन पर मौजूद यात्री के बेटे विवेक कुमार ने बताया कि उनके पिता दिल्ली में काम करते हैं। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी फफूंद राहुल पांडेय ने बताया कि घटना इटावा स्टेशन के पहले की है जानकारी मिलने पर यात्री को यहां उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें