फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग के तीन सदस्य पुलिस के हत्ये चढ़े

विज्ञापन
बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों के बारे में जानकारी देते सीओ सिटी श्यौदान सिंह। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर से पुलिस ने बाइक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल के अलावा एक तमंचा, मोबाइल लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक के साथ खड़े तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ा। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान सात मोबाइल फोन बरामद किए है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम ग्राम जैतापुर निवासी अरविंद कठेरिया उर्फ अप्पा पुत्र रामफल कठेरिया, शिवम दोहरे पुत्र केदार सिंह दोहरे व अभिमन्यु उर्फ त्रिपाठी पुत्र संजू उर्फ गुड्डू बताया है।
इस संबंध में सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक बाइक से मोबाइल लूटने के बाद उन्हें कम दामों में बेच देते थे। मिलने वाले रुपयों से अपना शौक पूरा करते थे। उक्त युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों ने नौ जून को सुभाष चौराहे से एक महिला से मोबाइल छीनने व 19 जून को तहसील परिसर गेट के सामने से एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने कई अन्य मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें