फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण पूरी रात गर्मी से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली आपूर्ति को दुरूस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। शुक्रवार देर शाम सत्तेश्वर के निकट तारों के जलने के कारण तीन मोहल्लों के लगभग 250 उपभोक्ताओं को प्रभावित हुए।
विज्ञापन


बिजली घर प्रथम के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तारों को बदलने के साथ ही बिजली घर में मशीनों को बदलने का काम भी किया जा रहा है।
शुक्रवार की देर शाम लगभग छह बजे सत्तेश्वर के समीप तारों में फॉल्ट हो गया। जिससे आपूर्ति बाधित हुई। किसी तरह कर्मचारियों ने तारों को जोड़कर सप्लाई शुरू की। कुछ ही देर में फिर तार जले और चिपक गए। जिसके चलते अधिकांश घरों में हाई वोल्टेज तो कई घरों में लाे वोल्टेज की समस्या हो गई।
विज्ञापन

हालांकि लोगों ने फोन से सूचना की तो आपूर्ति बंद की गई। रात में ही कर्मचारी फाल्ट तलाशते दिखे। किसी तरह कर्मचारियों में उपभोक्ताओं को इधर-उधर लाइनों से जोड़कर सप्लाई शुरू की, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या और बिजली कटौती से रुहाई मोहल्ला, प्रार्थू गली, सत्तेश्वर, गुरुहाई मोहल्ले के लगभग 250 उपभोक्ता पूरी रात गर्मी से परेशान रहे।
शनिवार की दोपहर तक लाइनमैनों ने तारों को जोड़ने और नए तारों को बिछाने के साथ ही आपूर्ति बहाल की।
-

तार जलकर आपस में चिपक गए थे। जिस कारण समस्या देखने को मिली थी। हालांकि रात में भी आपूर्ति सुचारू रूप से की गई। दिन में कर्मचारियों ने नए तारों को बिछाकर समस्या को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है। - सुभाष चंद्र, जेई नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें