फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनर किलिंग में प्रेमिका के माता पिता पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। प्रेमिका से शादी करके दिबियापुर में रह रहे युवक की छह माह पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में युवक के पिता ने सास-ससुर सहित छह लोगों पर ऑनर किलिंग आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार को शारदा बख्श पुत्र हीरालाल निवासी कुतुआपुर जिला हरदोई ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उनके बेटे अमित कुमार को गांव के देशराज व उसकी पत्नी नन्ही देवी ने घर बुलाकर बेटी प्रीती से न मिलने के लिए चेताया था। इसके बाद अमित घर से चला गया और प्रीती से शादी करके दिबियापुर के गपकापुर में किराये पर रहने लगा।
वह कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार चलाता था। आरोप है कि देशराज एवं नन्ही देवी ने षड्यंत्र रचकर चार और व्यक्तियों को बुलाया और आठ मार्च 2021 की रात साढ़े 9 बजे उसके बेटे और बहू को पकड़ लिया। बेटे अमित को गला दबाकर मार डाला। बहू प्रीती डर की वजह से कुछ न कह सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर लगाए गए आरोप के आधार पर देशराज और नन्हीं देवी को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक का विसरा जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें