फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी को जा रहे मोपेड सवार को डंपर ने रौंदा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल/अटसू(औरैया)। अजीमतल कोतवाली क्षेत्र के जुआ पुल पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने फेरी करने जा रहे मोपेड सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। घटना डंपर से होने की जानकारी मिलने तथा कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के तुलसीपुर जुआ निवासी सहदेव (45) फेरी लगाकर गांव-गांव खाने पीने का सामान बेचता था। शनिवार सुबह सात बजे वह घर से निकला था। जैसे ही वह गांव से जुआ पुल के पास पहुंचा। इसी बीच बुंदेलखंड एक्स्प्रेस-वे के निर्माण में लगे एक डंपर ने उसकी मोपेड में टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ और परिजन जा पहुंचे। घटना से नाराज लोगों ने फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर शव रख हंगामा शुरू कर दिया। जाम और हंगामे की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन दुर्घटना करने वाले वाहन को तत्काल पकड़े जाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। काफी देर तक पुलिस परिजनों को समझाती रही, लेकिन परिजन उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। जिसके बाद नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने दुर्घटना करने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। जिसके बाद परिजन माने। इधर मृतक की पत्नी नीरज कुमारी ने डंपर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें