फोटो-16एयूआरपी-21- सड़क सुरक्षा गोष्ठी के दौरान मौजूद बच्चे व अधिकारी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर(औरैया)। परिवहन विभाग की ओर से स्कूल में सड़क सुरक्षा गोष्ठी की गई। स्कूली बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से यातायात नियमों को बताया। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।
शनिवार को कस्बे के पीबीआरबी अकादमी में सड़क सुरक्षा गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और विशिष्ट अतिथि रीजनल इंस्पेक्टर मौजूद रहे। आरआई बलवंत सिंह यादव ने प्रति वर्ष हो रहे सड़क दुर्घटना समेत होने वाली मौतें एवं घायलों की संख्या पर चर्चा की।
कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के लिए हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाने के लिए सीट बेल्ट जरूर लगाएं। अगर सिर पर चोट लगी हुई है तो दूर भागने के बजाए किसी नजदीक के चिकित्सालय पर ले जाएं। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय ने कहा कि बढ़ते वाहनों की की वजह से हादसे भी बढ़ रहे हैं। जिसका मुख्य कारण नशा एवं हेलमेट का उपयोग नहीं करना है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को तब तक वाहन चलाने न दें जब तक वह इस लायक न हो जाए। गोष्ठी में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से यातायात नियमों को उकेरा। अधिकारियों ने उनसे कई प्रश्न पूछे और बच्चों के सवालों का जवाब भी दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सौरव कश्यप, आशीष राज, संगीता दीक्षित, दिव्या दिवाकर मौजूद रहे।