फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के पात्रों को दिए गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए जाने के लिए जिले के सातों ब्लाकों और 100 शय्या जिला अस्पताल में कार्यक्रम हुआ। जहां जन प्रतिनिधियों ने कार्ड वितरण करने के साथ ही योजना के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक कार्यक्रम में 50 से अधिक लाभार्थियों को कार्ड दिए गए।
विज्ञापन

चिचौली स्थित 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को गोल्डन कार्ड वितरण हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने लाभार्थियों को कार्ड बांटे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कैंसर, हृदयरोग जैसी गंभीर 1350 बीमारियों का इलाज लाभार्थी व उसके परिवार के मरीजों का निशुल्क किया जाएगा। सरकार ने गरीब तबके के लोगों के लिए यह योजना लागू की है। जिससे बीमारी के उपचार के अभाव में किसी की मृत्यु न हो सके। सीएमएस डॉ. कुलदीप कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल आने वाले लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
यही नहीं लाभार्थियों को आयुष्मान मित्र की ओर से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी, जयोतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शलभ मोहन ने बताया कि जिले के सातों ब्लाकों और 100 शय्या अस्पताल में 7500 से अधिक लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया है। बिधूना संवाद के अनुसार बिधूना व सहार के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए। बिधूना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजिका मंजू सिंह ने लाभार्थियों को गोल्डन बांटे। कहा कि योजना में पांच लाख रुपये तक का उपचार एक साल में निशुल्क कराया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक राकेश सिंह, बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने कार्ड के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी।
इस मौके पर विनोद त्रिपाठी, अशोक दोहरे, संदीप सिंह, शीलेंद्र शुक्ला, अनुराग वर्मा, संजय कुमार, फार्मासिस्ट नरेंद्र पाल, मानसिंह पाल, आशा कार्यकर्ता सुधा देवी, अनारी देवी आदि रहीं। वहीं सीएचसी अजीतमल पर ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कार्ड बांटे। इस अवसर पर नवनीत तिवारी, विपिन चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें