फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना नंबर प्लेट के भर्राटा भर रहे मौरंग, गिट्टी व बालू लदे मालवाहक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिधूना। बिना नंबर प्लेट के मालवाहक ट्रक डंपर मौरम, गिट्टी व बालू ढो रहे हैं। सड़क पर चालान व जुर्माने के भय से मुक्त ये वाहन बड़ी तादाद में फर्राटा भर रहे हैं। इस हरकत को लेकर कोई ठोस सख्ती परिवहन विभाग की ओर से फिलहाल अमल में लाई जाती नजर नहीं आ रही है।
बिना नंबर प्लेट के वाहन मिलने पर पांच हजार से 10 हजार रुपये तक जुर्माना यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से वाहन मालिक पर लगाया जाता है। वहीं मौरंग गिट्टी व बालू की ढुलाई करने वाले माल वाहकों में ओवरलोडिंग की जुगत भिड़ाई जाती है। इस प्रयास में काफी कुछ जांचों से बचने के लिए ट्रक व डंपर चालक नंबर प्लेट को ही हटा ले रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कुछ वाहनों में नंबर प्लेट पर मिट्टी व अन्य तरकीब से नंबरों को धुंधला कर दिया जा रहा है जबकि परिवहन विभाग के मानकों के अनुसार वाहन के आगे व पीछे दोनों ओर सुस्पष्ट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होनी चाहिए। बिधूना क्षेत्र में पूरे दिन कई वाहन बिना नंबर प्लेट के देखे जा रहे हैं। बिधूना-अछल्दा व बेला मार्ग पर पूरे दिन ऐसे वाहन फर्राटा भर रहे हैं।

-

फोटो-13एयूआरपी 11 - नंबर प्लेट को धुंधला कर बिधूना कस्बा के अछल्दा रोड पर जाता डंपर। संवाद

प्लेट पर दर्ज नंबरों को कर दिया जाता धुंधला

चौराहों व नाकों पर यातायात पुलिस की चौकसी से बचने के लिए नंबर प्लेट को माल वाहकों के चालक धुंधला कर लेते है। किसी वाहन के नंबर प्लेट पर मिट्टी तो किसी पर काले डामर को लगाकर नंबरों को छिपाया जा रहा है। जानकारों की माने तो वाहन चालकों की इस करामात के पीछे ओवरलोडिंग से लेकर नियमों के उल्लंघन पर सीधे पर कार्रवाई से बचने के लिए यह तरकीब आजमाई जा रही है।
विज्ञापन


-

बोले जिम्मेदार-

बिना नंबर प्लेट के दौड़ने वाले माल वाहकों पर प्रवर्तन की टीम लगातार नजर रख रही है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फरवरी माह में महज एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। जिसमें से 45 लाख रुपये के करीब राजस्व जमा भी हो चुका है। लगातार नजर रखी जा रही है।
-अशोक कुमार, आरटीओ औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें