फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थानाक्षेत्र के गांव फक्कड़पुर में शुक्रवार रात खाना बनाते समय अचानक से सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग कमरे में फैल गई। घर में मौजूद लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने गृहस्थी का सामान अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ों के साथ नगदी जल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित की मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी सुमन देवी पत्नी जिलेदार शुक्रवार रात खाना बना रहीं थीं। तभी सिलिंडर लीक होेने लगा। जिससे आग लग गई। आग से कमरे के अंदर रखा गल्ला, कपड़ेे, विस्तर, 11 हजार रुपये जल गए। लपटे देख ग्रामीण बुझाने दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें