फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। अछल्दा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बैंक के कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव निवासी सुखराम भदौरिया (40) खेती बाड़ी करता था। बुधवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। सुखराम भदौरिया के पुत्र योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने तीन बीघा जमीन पर सेंट्रल बैंक की अछल्दा शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज ले रखा था। घर की माली हालत ठीक न होने से वह कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे थे। बैंक से कई बार रुपये जमा करने के लिए दबाव भी बनाया गया। छह सितंबर को बैंक से नोटिस भेज कर रुपये जमा करने की बात कही गई थी। नोटिस मिलने के बाद से पिता परेशान चल रहे थे। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें