फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने विवादित जमीन से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। तहसील क्षेत्र के कीरतपुर गांव में सालों से विवादित जमीन से कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने कब्जा ढहा दिया। तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

कीरतपुर गांव में सड़क किनारे की जमीन को लेकर गांव की जमुनावती व अछल्दा निवासी राहुल यादव के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर आगजनी और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। राहुल यादव के पक्ष में न्यायालय ने आदेश किया था। जिस पर राहुल ने कब्जा हटाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी।
शानिवार को तहसील दिवस के बाद उपजिलाधिकारी राशिद अली व तहसीदार करम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विवादित जमीन पर जेसीबी चलवाकर कब्जा ढहाया। कब्जा ढहाने के दौरान माहौल न बिगड़े, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। उपजिलाधिकारी राशिद अली ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें