फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर पति समेत सात पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गणेश में शुक्रवार को महिला का शव घर में पड़ा मिलने के मामले में मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। दामाद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कटका कला निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री मनीषा की शादी 12 मई 2017 को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा गनेश निवासी देवेंद्र से की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली दहेज में चार लाख रुपये और भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार शाम ससुराली उसकी हत्या कर भाग गए। पिता ने मनीषा के पति देवेंद्र, जेठ उपेंद्र, जेठानी सुमन, ससुर रविंद्र, सास राजवती, योगेंद्र, बबली के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें