फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगी खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी, यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान मां के जयकारे से समूचा माहौल गूंजता रहा। शहर में कुछ स्थानों पर दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सिर्फ आरती हो रही है।
विज्ञापन

मान्यता है कि ब्रह्म में लीन होकर तप करने के कारण इस महाशक्ति को ब्रह्मचारिणी की संज्ञा दी गई है। यह देवी ज्योर्तिर्मयी एवं अत्यंत भव्य हैं। इनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल रहता है। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां के इसी स्वरूप की आराधना की। पूजा अर्चना के लिए तड़के से ही भक्त देवी मंदिरों में उमड़ रहे हैं। महावीरगंज स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली देवी मंदिर, बनारसीदास स्थित बड़ी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बीहड़ स्थित मां मंगलाकाली मंदिर पर भक्तों की खासी भीड़ रही।
भक्तों ने पूजन कर घर में सुख-समृद्धि के साथ फैल रहीं कोरोना व अन्य बीमारियों से निजात की कामना की। देवी मंदिरों में मातारानी के श्रंगार को लेकर भक्तों में होड़ मची है। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में मां वैष्णो कमेटी की ओर से मां दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सिर्फ आरती कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें