फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए हाईवे के लुटेरे पकड़े

Fri, 14 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/औरैया
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अछल्दा थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के इटैली मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। हमलावरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सात लाख रुपये लूट का सामान बरामद हुआ। पकड़े गए लुटेरे नोएडा से लेकर कानपुर देहात तक हाईवे पर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन

अछल्दा पुलिस ने इटैली के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार की चेकिंग का प्रयास करने के दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इससे पुलिस कर्मी बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया। कार भी बरामद कर ली। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कार गैंग के सदस्यों के साथ तीन अप्रैल को जिला गौतमबुद्धनगर के जेबर थाना क्षेत्र में हाईवे पर लूट की थी।

वाहन स्वामी को लुटेरों ने सिकंदरा आगरा क्षेत्र में छोड़ दिया था। इसी कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वह घटनाओं को अंजाम देते हैं। लूट करने के दौरान गैंग के लोग चलती कार के साथ अपनी कार को सटाकर चलाते हैं। इसके बाद तमंचा लगाकर कार रुकवाकर लूटपाट करते हैं। कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में की गई घटना में सरगना ब्रजेंद्र उर्फ बल्ला के साथ गेहूं लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर को ट्राला के साथ लूट लिया था। ट्रैक्टर चालक को बांधकर इटावा जिले की सीमा में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों की शिनाख्त पर गैंग के आधा दर्जन अपराधियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अपराधियों में गैंग सरगना ब्रजेंद्र उर्फ बल्ला पुत्र कृपाल सिंह निवासी नवलपुरा थाना, सैफई, इटावा, विमल उर्फ खेमराज पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला परमाई थाना, अछल्दा औरैया, नईम खान पुत्र जब्बार खां निवासी मोहल्ला खेड़ा थाना करहल मैनपुरी, राकेश पुत्र रामसनेही निवासी घनश्यामपुरा थाना जसवंत नगर इटावा, अतुल पुत्र मुनेश निवासी घनश्यामपुरा थाना जसवंतनगर इटावा व रिषी यादव पुत्र श्याम सिंह निवासी हरचंदपुरा थाना सिविल लाइन इटावा शामिल हैं।

इस मामले में एसपी रामकिशोर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के अलावा पुलिस को गैंग के पांच लोगों की तलाश है। इनमें सुनील कुमार उर्फ रामकुमार पुत्र अजय पाल निवासी सरसई थाना करहल, मैनपुरी, अरविंद उर्फ मोनो पंडित पुत्र रामऔतार निवासी अमर सिंहपुर, थाना सैफई, विपिन यादव पुत्र मुनेश यादव निवासी घनश्यामपुरा जसवंत नगर, इटावा, विकास पुत्र अजीत सिंह निवासी शाहजहांपुर थाना जसवंत नगर व मंगल यादव पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी हरचंदपुरा थाना सिविल लाइन इटावा के नाम शामिल हैं। यह अभी फरार हैं। 
पुलिस को इनकी तलाश है। खेमराज उर्फ विमल यादव के खिलाफ अछल्दा थाने में दो मामले दर्ज हैं। एसपी रामकिशोर ने बताया कि गैंग का मुख्य कार्य क्षेत्र नोएडा से लेकर कानपुर देहात तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें