फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से 26 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव में बाजिल बाबा स्थान के पास शुक्रवार की सुबह बोलेरो सवार चार बदमाशों पिकअप चालक को तमंचे से भयभीत कर 26 हजार रुपये, मोबाइल और पिकअप की चाबी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जौनपुर की तरफ भाग निकले। पिकअप चालक ने आरटीओ समझकर अपनी गाड़ी रोक दी थी। घटना के संबंध में सूचना मिलने पर बरदह थाने की पुलिस पहुंची। चालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरहंस गांव निवासी राजेश तिवारी पुत्र रामनयन पिकअप चलाता है। शुक्रवार की सुबह वह अपनी पिकअप लेकर जौनपुर शहर जा रहा था। आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सरायमोहन गांव के पास बाजिल बाबा स्थान के पास बोलेरो साइड में खड़ी कर चार बदमाश सड़क के किनारे खड़े थे। राजेश की पिकअप देखकर उन्होंने रुकने का इशारा किया। आरटीओ समझकर राजेश ने अपनी गाड़ी रोक दी। इतने में बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब में रखे 26 हजार रुपये, मोबाइल और पिकअप की चाबी लेकर जौनपुर की तरफ फरार हो गए।

घटना से हलाकान राजेश तिवारी गांव वालों की मदद से डायल 100 पर लूट की सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर सीओ लालगंज, थानाध्यक्ष बरदह और पुलिस पहुंच गई। मौका मुआयना कर सभी लोग थाने चले गए। पीड़ित राजेेश तिवारी से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें