फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रडार पर सरगना की संपति और साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के बबीना से पकड़े गए सेक्स रैकेट संचालक अंकित दुबे की संपत्ति और करीबी साथियों पर पुलिस ने नजरें जमा लीं हैं। कुछ साथी तो भूमिगत हो गए हैं। सेक्स रैकेट संचालन में अंकित के एक करीबी रिश्तेदार का भी नाम आ रहा है। फिलहाल वह भी फरार बताया जा रहा है। कदौरा और ग्वालियर पुलिस दोनों ही सेक्स रैकेट से बनाई गई संपत्ति को कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। ग्वालियर पुलिस की मानें तो जल्द रैकेट से जुड़े कुछ और लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पूर्व ग्वालियर पुलिस ने बबीना में दबिश देकर अंतर्राज्जीय सेक्स रैकेट चलाने वाले अंकित को उसके घर से पकड़ा था। पुलिस को अंकित का मोबाइल नंबर ग्वालियर में पकड़ी गई लड़कियों के पास से मिला था। पुलिस सूत्रों की मानें तो आनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले अंकित के तार लखनऊ, दिल्ली और एमपी के कई शहरों से जुड़े हैं।

उसने देह व्यापार के धंधे से उरई, कालपी और कानपुर तक में करीब एक करोड़ के प्लाट खरीद रखे हैं। इतना ही नहीं अंकित के कुछ साथी इस काम में मददगार हैं, उनके नाम भी उरई और कालपी में प्लाट बताए जा रहे हैं। अंकित जब भी अपने हांसा गांव आता था तो अलग-अलग लग्जरी गाड़ियां होती थी, लिहाजा पुलिस को अभी उसके निजी गाड़ियों का ब्योरा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके साथी और एक करीबी रिश्तेदार के मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस में लगा रखा है। एमपी साइबर पुलिस के इंस्पेक्टर मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि जल्द ही कुछ और लोगों के नाम भी सामने आएंगे। इस काम में कदौरा पुलिस की भी पूरी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


सेक्स रैकेट मामले में दो राज्यों की पुलिस अलर्ट
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें