फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई का दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादगंज(औरैया)। कस्बे के भीखेपुर हाईवे स्थित एक मिठाई की दुकान में बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों का माल पार कर लिया। शनिवार सुबह जब दुकानदार आया तो ताला टूटा देख हैरान रह गया। आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। व्यापारियों ने आक्रोश जताकर खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

भीखेपुर हाईवे से बिरुहनी जाने वाले मार्ग के किनारे गांव निवासी राजू कुशवाहा शुक्रवार की रात राजू दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने पेटी के ताले तोड़ दिए और दुकान में रखे दो हजार नगद व बीस हजार की मिठाई तथा अन्य करीब तीस हजार का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आया तो माल गायब देख और ताला टूटा देख उसने शोर मचाया। आस पास के दुकानदारों ने आकर आक्रोश जताया। कहा कि रात में हाईवे पर अंधेरा पसरा रहता है और पुलिस पिकेट व गश्त भी नहीं होती। जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गश्त बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया और जल्द खुलासे की बात कही।
विज्ञापन


- मिठाई का दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
-शनिवार को दुकानदारों ने जताया आक्रोश






























































































































































































































फोटो-10एयूआरपी08-टूटे दरवाजे दिखाता दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें