अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। खेत की रंजिश में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी गांव से भागे हुए हैं।
अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गड़बाना के नगला कले में अजय प्रताप के खेत में मेड़ बढ़ाने को लेकर गांव के ही अवनीश से रंजिश है। रविवार देर शाम कहासुनी के बाद अवनीश ने कई लोगों के साथ अजय के घर में घुसकर मारपीट कर दी। बचाने आई बहन शबनम को भी मारापीटा। आरोप है कि अजय लाठी लेकर पहुंचा तोे अवनीश ने तमंचे से फायर कर दिया।
गोली अजय के हाथ में जा लगी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अवनीश, सुधीर सिंह पुत्रगण राधेश्याम, शिव प्रताप सिंह पुत्र संतोष, मेहरबान पुत्र प्रीतम, दीपू सिंह पुत्र नेत्र पाल, सुरेश पुत्र बाबूराम, पूर्व सिंह पुत्र बाबूराम निवासीगण नगला कले गड़बाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक कोे मारी थी गोली