फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में मौसेरे भाई ने युवती को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमाल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए मौसेरे भाई ने युवती के सिर में गोली मार दी। युवती को स्वास्थ्य केंद्र से सैफई रेफर किया गया है। घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पचदेवरा गांव निवासी दिनेश कठेरिया ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे पंकज की बुधवार को बरात जानी है। घर पर शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शादी में शामिल होने के लिए साली सरिता (18) निवासी अजनपुर औरैया रविवार को आईं थीं। इसी रात सरिता की मौसी का लड़का सौरभ उर्फ पिंटू पुत्र राजकुमार निवासी लवकुवा घिरोर जिला मैनपुरी आया था। मंगलवार सुबह सौरभ दूसरे कमरे में लेटी सरिता के पास गया। आरोप है कि वहां पर उससे साथ चलने की जिद करने लगा। विरोध पर सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवास सुनकर रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।
आननफानन में घायल युवती को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। वहीं, चर्चा है कि सरिता की शादी तय हो गई थी। मौसरा भाई उससे एकतरफा शादी का दबाव बना रहा था। जिस पर सरिता ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने गोली मार दी। घटना की जानकारी पर सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय पांडेेय मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सरिता के भाई हरिशंकर ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें