फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा में मंगलवार देर रात यमुना नदी किनारे युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था। 30 घंटे बीतने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके चलते पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्योंटरा गांव किनारे यमुना नदी के पास मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी की। इस दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। जिस पर पुलिस ने शव को शवगृह भिजवा दिया।
ग्रामीणों के साथ आसपास के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने व आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि युवती के शव की हालत देखने पर चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। जो कहीं से पानी में बहकर आया प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें