फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने तोड़ी मंदिर की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला महावीरगंज स्थित काली माता मंदिर और सहायल थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित हनुमान मंदिर की दीवार दबंगों ने तोड़ दी। एसडीएम और एसपी से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

काली माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विपिन मित्तल ने एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव को बताया कि मंदिर के पिछले हिस्से की दीवार को अराजकतत्वों ने गिरा दिया है। घटना के समय कमेटी के लोग शहर में नहीं थे, लौटकर आने पर जानकारी हुई।
एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं सहायल थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी उपेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके मकान के बगल में पूर्वजों का हनुमान मंदिर है। लगभग छह माह पहले दबंगों ने वाहन से टक्कर मारकर मंदिर का कुछ हिस्सा तोड़ दिया था। जिसे बनवाने की बात कहने पर दबंग झगड़ा करने पर आमादा हो गए थे। अब वह मंदिर की टूटी दीवार को दुरस्त करा रहा है तो दबंगों ने निर्माण कार्य रुकवाकर फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें