फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गेल में काम करने वाली मुंबई की ऑप्टेक कंपनी के रीजनल चीफ मैनेजर समेत पांच अफसरों को अगवा करने के मामले में 25 हजार के इनामी समेत उसके तीन बदमाश साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम मुठभेड़ हुई। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने थाना दिबियापुर पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की। वहीं अभी भी फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बतादें 23 अक्तूबर को गेल पाता पैट्रोकेमिकल में काम करने वाली ऑप्टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के आरसीएम समेत पांच अफसरों को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में अब तक पांच बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की जांच में इस घटना में कुल 10 लोगों की संलिप्तता उजागर हुई थी। फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई पिंटू दोहरे, विष्णु चौहान, विष्णु चौहान के भाई किशनू निवासी सूरजपुर व रवि यादव निवासी अछल्दा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।
साथ ही फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी थी, तभी गुरुवार की शाम प्लास्टिक सिटी के पास चार बदमाशों के होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर दिबियापुर पुलिस ने घेराबंदी की। तभी पुलिस को देख आरोपियों ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने भी फायरिंग की और घेराबंदी करके अपहरण में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी रवि यादव निवासी मड़ा छुटका अछल्दा को उसके साथियों साहुल निवासी नगला जवाहर अछल्दा, ऋषभ यादव निवासी कृष्णानगर एनटीपीसी के सामने दिबियापुर, अंशुल निवासी मुरचा ऐरवाकटरा को एक बिना नंबर प्लेट की कार एवं तीन तमंचों, चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पकड़े गए बदमाशों ने फायरिंग भी की। इसमें पुलिस बल के सदस्य बाल-बाल बच गए। एसपी अभिषेक वर्मा के अनुसार अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दें रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें