औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 11 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत को लेकर शुक्रवार को प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक अधिकारियों, विद्युत विभाग और प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने लोक अदालत की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया।
लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार विद्युत विभाग और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच प्री- ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया। जिससे आम जनता को लोक अदालत का लाभ मिल सके। प्री- ट्रायल बैठक में सुनील कुमार सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत औरैया, दिवाकर कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विद्युत विभाग के अधिवक्ता मुकेश मिश्रा, सर्वेश कुमार, रघुनंदन सिंह ऑपरेटर उपस्थित रहे।