फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1450 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हाथों में जल्द होगे स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल इंडिया के तहत अब आंगनबाड़ी में भी पेपरलेस कार्य हो सकेंगे। इसके लिए सरकार जल्द ही उनके हाथों में स्मार्ट फोन देगी। साथ ही मोबाइल में सिम रीचार्ज के लिए प्रतिमाह 200 रुपये भी दिए जाएंगे। जिससे वह सिम कार्ड को रिचार्ज करा सकेंगी। इस जानकारी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सरकार ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन की सुविधा से लैस करने का निर्देश दिया है। सोमवार को 1450 स्मार्ट फोन जिले को भेजे गए हैं। जिनका जल्द ही वितरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो मोबाइल मिलेगा, उसमें तीन जीबी का रैम व 32 जीबी का इंटरनल मेमोरी है।
स्मार्टफोन में पोषण ट्रैकर एप पहले से ही मौजूद है, जिसे किसी भी दशा में डिलीट नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा पूरी डाटा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उसी मोबाइल में ही फीड करेंगी। पहले योजना के तहत सीयूजी नंबर देनी की तैयारी भी थी, लेकिन अब विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केवल 200 रुपये प्रतिमाह देगा और कार्यकर्ता अपने मनपसंद के सिम कार्ड का प्रयोग कर सकेंगी। फोन मिलने के बाद आंगनबाड़ी पेपरलेस कार्य करेंगी। इसे डिजिटल इंडिया से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द ही स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इससे उन्हें काम करने में काफी आसानी होगी। साथ ही एक साथ सारा डाटा फीड हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जल्द की कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। -शरद अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें