फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दुकान लगाकर धान खरीद रहे आढ़ती, हादसे का डर

विज्ञापन
फोटो10एयूआरपी 34- सड़क पर धान गिरवाते आढ़ती - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बिधूना-बेला मार्ग पर प्रशासन की अनदेखी के चलते आढ़ती अपनी दुकानें लगाकर धान खरीद रहे हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण दिन भर इस मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

बिधूना नगर में उप मड़ी समिति होने के बाद भी कई आढ़ती एनएच-91 बिधूना-बेला मार्ग पर अपनी जमीन पर दुकानें लगाकर धान की खरीद कर रहे हैं। मार्ग पर दुकानें लगाने के कारण लोगों की भीड़ होने से वाहनों से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अहम बात यह है कि आढ़तियों की इस मनमानी पर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अनदेखी किए बैठा है।
बतादें कि बेला-बिधूना मार्ग पर गांव कीरतपुर में इसी तरह की समस्या के चलते हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत नहीं समझी है। जिससे आढ़तियों के हौसले बुलंद हैं। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया अवकाश पर होने के कारण जानकारी नहीं है। अगर कोई ऐसा मामला है तो सड़क पर धान खरीदने वाले आढ़तियों को जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें