औरैया। पछुवा हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते तापमानों में गिरावट जारी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो न्यूनतम तापमान में इस सप्ताह दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक एसएन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह दिन व रात के तापमानों में गिरावट के आसार हैं। बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि दिन के समय हवाएं छह से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम दिशा में और रात के समय हवाएं नौ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई हैं।
वहीं, आद्रता 43 प्रतिशत देखने को मिली है। गुरुवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। पछुवा हवाओं के चलनेे से सुबह व शाम के समय ठंडक रही। शाम के समय ठंडक बढ़ने से बाजारों में भी सन्नाटा जल्दी देखने को मिला। ठंडक के चलते शाम छह बजे तक बाजार बंद होना शुरू हो गए।