फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो मेरे लाल तुम्हारी उम्र हो हजारों साल

विज्ञापन
फोटो 09 एयूआरपी 01 - घर पर हलछठ की पूजा करती महिलाएं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। संतान की लंबी आयु व सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने रविवार को हलछठ का पर्व मनाया और व्रत रखा।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के भाई बलराम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे बलराम जयंती भी कहा जाता है। एक और मान्यता है कि अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा ने अपने पुत्र परीक्षित की लंबी आयु के लिए हलछठ का व्रत रखा था। जिससे उनका पुत्र जीवित रहा। हल छठ का पर्व रविवार को पूरे जनपद में मनाया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही बाजार में पूजा की सामग्री लेने के लिए लोग लॉकडाउन के दौरान भी दिखाई दिए। घरों में होने वाली इस पूजा का बहुत ही महत्व माना जाता है। माताएं अपने संतानों की खुशहाली व परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। उनका मानना है कि जिस दिन बलराम का जन्म हुआ था उसी दिन से इस पर्व की शुरुआत हुई है। इसलिए वह लोग बिना हल के जुते हुए नाज का भोग लगाकर भगवान को प्रसन्न करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें