फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने धान किसानों को दिया झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लगभग एक सप्ताह पहले तीन दिन लगातार हुई बारिश से धान की फसल को तगड़ा झटका लगा है। किसान परेशान हैं। बारिश ने ऐसे हालात बना दिए कि रोशनी का त्योहार दीपावली इस बार फीका रहने वाला है।
विज्ञापन

धान बेचकर दीपावली धूमधाम से मनाने की तैयारी करने वाले किसानों के अरमानों पर बारिश ने पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश से धान की खराब हो चुकी फसल आज भी खेतों में पड़ी है। इस स्थिति में किसान त्योहार मनाना तो दूर परिवार के गुजर-बसर को लेकर चिंतित हैं। कई धान किसान ऐसे भी हैं जो बारिश के चलते भुखमरी की कगार पर जा पहुंचे हैं। किसान नुकसान की भरपाई को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं। किसानों ने बताया कि कर्जा लेकर उन्होंने धान की खेती की थी। बारिश ने उन्हें और कर्जदार बना दिया है।
विज्ञापन

जगतपुर निवासी किसान जनमेंद्र ने बताया कि दीपावली पर्व से ज्यादा गुजर-बसर की चिंता है। बटाई पर खेती करने वालों के आगे भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है।
किसान संदीप ने बताया कि इस बार उसे ही नहीं उसके जैसे सैकड़ों किसानों को नुकसान हुआ है। साल भर खाने के लिए किसानों को चावल खरीदना पड़ेगा।
अंतौल निवासी किसान अनिल ने बताया कि बारिश की जानकारी मौसम विभाग ने तब दी, जब फसल को सूखने के लिए किसानों ने खेत पर छोड़ रखा था।
किसान विपिन कुमार ने बताया कि बेमौसम बारिश ने धान की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी है। इतना मौका भी नहीं मिला कि खेतों में पकी खड़ी फसल को किसान काट सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें