फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों का चयन कर तीन दिन में भेजना होगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। धान खरीफ वर्ष 2020-21 को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। डीएम ने क्रय एजेंसियों को पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर क्रय केंद्रों का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं। धान क्रय के लिए अब तक 2497 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं 32 किसानों ने ऑनलाइन टोकन भी प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

एक नवंबर से धान खरीद होनी है। शासन से 42 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य दिया है। जिसमें अभी तक 11 क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं। डीएम ने खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी व एफसीआई क्रय एजेंसियों को तीन दिन के अंदर क्रय केंद्रों का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 11 केंद्रों को स्वीकृति मिलने पर धान क्रय के लिए 2497 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
जिसमें 524 किसानों के सत्यापन हो चुके हैं। 32 किसानों ने धान क्रय के लिए टोकन प्राप्त कर चुके हैं। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग धान खरीद की तैयारियों को अंतिम रुप देने जुटा है। इस बार पॉप (प्वाइंट ऑफ पर्चेज) मशीन से खरीद की जाएगी। किसानों का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) से 72 घंटे के अंदर किया जाएगा।
विज्ञापन

खुले केंद्र की संख्या
एजेंसी लक्ष्य खुले रिक्त
खाद्य विभाग 12 7 5
पीसीएफ 11 03 8
यूूपीएसएस 04 0 4
मंडी 01 0 1
एफसीआई 03 1 2
वर्जन
धान खरीद के लिए 42 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य मिला है। क्रय एजेंसियों से डीएम के माध्यम से पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर शेष केंद्रों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। 2497 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। 32 किसानों ने टोकन भी प्राप्त कर लिए हैं। 524 किसानों का सत्यापन भी हो चुका है। -सुधांशू शेखर चौबे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें