रुरुगंज (औैरैया) खेत की रखवाली कर रहे किसान पर मवेशी ने हमला कर दिया। यह देख जब तक उसे लोग बचाते, तब तक किसान की मौत हो गई। बिधूना थानाक्षेत्र के मुग्गपुर निवासी अवधेश कुमार यादव (48) रविवार रात खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने जा रहे थे। इसी बीच उन्हें खेतों पर मवेशियों का झुंड नजर आया।
वह खेत से जानवरों को भगाने की कोशिश करते, इसी बीच एक सांड़ हमलावर हो गया और अवधेश के ऊपर हमला बोल दिया। खेत के पास मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जब तक वह उसे बचाने की कोशिश करते अवधेश घायल हो गए और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक के घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी है। (संवाद)