फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोना बेचते टप्पेबाज को सुनार ने पकड़ा,पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। नकली टॉप्स बेचने आए युवक को सराफ ने शक होने पर पकड़ लिया। दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि 15 दिन पहले भी उसके साथ ठगी हो चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बड़ा गैंग होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंचन पुरवा निवासी हरवीर सिंह की फफूंद नुमाइश मैदान के पास सराफा की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर एक युवक उनकी दुकान पर टॉप्स बेचने पहुंचा। टॉप्स नकली होने की आशंका पर जांच की तो उस पर परत चढ़ी मिली। इस पर उन्हाेंने युवक को दुकान में ही बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई।
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि इसी तरह 15 दिन पहले एक युवक उसकी दुकान पर 20 हजार रुपये में टॉप्स बेच गया था। थानाध्यक्ष एसके तिवारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। वह कानपुर देहात का रहने वाला है। उसके गैंग में कई और लोग शामिल हैं। जल्द ही बड़े गैंग का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें