फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी का नहीं होगा उत्पीडन, कानून राज होगा कायम

विज्ञापन
जनसभा में मौजूद विधानसभा प्रत्याशी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सत्ता में आए तो हर वर्ग को रोजी, रोटी मिलेगी। कोई भी योजना कागजों पर नहीं बल्कि हकीकत में नजर आएगी। जनता में विश्वास जगाते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भदौरा मैदान पर हुई जनसभा में जोश भरा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। बसपा ने भूमिहीनों को भूमि दी, दलित, पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम किया। सत्ता में लौटे तो हर वादा और सपना पूरा होगा। किसानों को किसी भी मामले में निराश नहीं किया जाएगा। उन्नाव की घटना पर कहा कि हमारी बहन बेटी की हत्या करके दो-दो माह गड्ढों में नहीं दबाया जाएगा। कानून राज कायम किया जाएगा।
जबरन लिखे मुकदमों की जांच कराकर केस खत्म किए जाएंगे। सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के तहत कही गईं बातें पूरी की जाएंगी। बसपा सरकार कभी अपना घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। क्योंकि ये सरकार कहने में नहीं, करने में विश्वास रखती है। हमने जो वादे जनता से किए, वह सब पूरे करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें