फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने गांव-गांव जाकर बांटे मास्क, सैनेटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा संगठन सेवा सप्ताह चला रही है। इसके तहत रविवार को भाजपाइयों ने गांव-गांव जाकर लोगों को मास्क बांटे और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार को सेवा सप्ताह की शुरुआत जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने ककोर बुजुर्ग के गांव हरीपुरवा से की। उन्होंने मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करने के साथ चिकित्सकों की टीम के साथ लोगों को वैक्सीन भी लगवाई। इस दौरान अनुराग दीक्षित, चंद्रकांति मिश्रा, प्रतिभा कठेरिया, जगमोहन सिंह, रामू पांडे, डॉ. नारायन सिंह, गौरव कठेरिया, पप्पू, रमेश कुमार कठेरिया, डॉ. जीतू दोहरे, आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी विंदेश्वरी कठेरिया, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर ने गांव गदनपुर समेत छह गांवों में मास्क व सैनिटाइजर बांटे। अमर चंद्र राठौर ने बताया कि लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उधर कंचौसी में सेवा कार्य दिवस अभियान के तहत भाजपाइयों ने पूर्व राज्यमंत्री ब्रजेश शुक्ला के साथ नगर में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस दौरान बीनू शुक्ला, प्रधान दिनेश राठौर, रविंद्र कुमार, देबेश पालीवाल, संतोष शुक्ला, गयानेंद्र गुप्ता, निक्की लाल, रविंद्र सिंह सेगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माला पहनाकर किया जागरूक
बिधूना (औरैया)। रविवार को विश्व हिंदू परिषद की कार्यकर्ता प्रशंसा ऊषा हिंदू के नेतृत्व में योगेश गुप्ता, टीपी सिंह, संजय सबिता, प्रबल प्रताप सिंह, सुलोचना प्रजापति, दीपक कुमार आदि ने नगर में लोगों को मास्क का वितरण किया। मास्क न लगाने वालों को माला पहनाकर संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें