फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को महिला प्रकोष्ठ की बैठक में विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर महिलाओं ने रणनीति बनाई। महिलाओं ने कहा कि इस चुनाव में उनकी अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हर चुनावों में महिलाओं ने अपना अहम योगदान दिया है। इस चुनाव में भी महिलाएं अपना योगदान निभाएंगी। महिलाओं के दम पर ही जिले में ही नहीं, प्रदेश की सभी सीटों पर जीत होगी।
महिलाएं खुद को कमजोर न समझें। महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार ने ही काम किए हैं। दिन हो या रात, महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। बैठक में खुशबू पांडेय, गीतांजलि, एकता गुप्ता, नगर अध्यक्ष शर्मिष्ठा गुप्ता, सुकन्या पोरवाल, बबीता गुप्ता, निशा त्रिवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें