फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के गड्ढे में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। खेत में बकरी चराने गया किशोर नहाते समय एक गहरे गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के असजना निवासी उदय प्रताप सिंह का पुत्र आदित्य (13) गुरुवार दोपहर को गांव के बच्चों के साथ खेतों पर बकरियां चराने के लिए गया था। इसी बीच खेत के पास एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गया। गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया। इसी बीच आदित्य को डूबता देख साथ गए बच्चे वहां से भाग कर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब तक उसे बाहर निकाला उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें