फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
फोटो25एयूआरपी 35- पत्नी की हत्या के बाद खुद को चाकू मारने से हुआ घायल पेशकार अस्पताल में भर्ती - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के नगला वैश्य में नशे की लत छुड़ाने के लिए दवा पिलाने से नाराज पति ने रविवार शाम पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद पति ने स्वयं चाकू से पेट पर कई वार कर लिए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगला वैश्य निवासी पेशकार शाक्य (55) नशे का लती है। पत्नी रामा देवी (50) लत छुड़ाने के लिए उसे दवा दे रही थी। इस बात की जानकारी होने पर रविवार शाम पांच बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्साए पति ने पास में रखी सब्जी काटने वाली चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पेशकार ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने का प्रयास किया। घटना के समय घर वाले खेत पर थे। पति-पत्नी ही घर पर थे। कुछ देर बाद खेत से लौटे बेटे विजय, कुलदीप व सुखवीर ने मां और पिता को खून से लतपथ देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर घायल को एरवाकटरा अस्पताल भेजा।
सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पति की हालत गंभीर है। उसे सैफई भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद घटना हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें