फोटो25एयूआरपी 37- मौके पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : AURAIYA
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला वैश्य में पति की नशे की लत छुड़ाने में पत्नी को जान देनी पड़ी। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि रामा नहीं चाहती थी कि उसका परिवार बिखरे।
पेशकार शाक्य और रामा अपने तीन पुत्र विजय, कुलदीप व सुखवीर की शादी करने के बाद खुशहाल जीवन जी रहे थे। कुछ दिन पहले से पेशकार को नशे की लत लग गई। इसको लेकर पत्नी अक्सर घर में बहू होने की बात कह टोकती थी। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद भी होता था। पति की लत छुड़ाने के लिए पत्नी ने किसी से सलाह लेकर दवा देनी शुरू कर दी। इस बात की जानकारी पेशकार हो गई। इसी बात से गुस्साए पति ने खौफनाक कदम उठा लिया।
बेटे सुखवीर ने बताया कि पिता मां को अक्सर इसी बात को लेकर पीटते भी थे। रविवार को तीनों बेटे अपनी पत्नियों के साथ खेत पर गए थे। पिता और मां ही घर पर अकेले थे। इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई और घटना हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि पेशकार को नशे की लत हो जाने के कारण मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई गई है।