फोटो03एयूआरपी-12 50 शैया अस्पताल में वैक्सीन लगवाता किशोर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए बड़ी उम्र के लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग को काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन 15 से 17 वर्ष की उम्र के किशोर व किशोरियों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जिले में तीन जनवरी 2022 से 15 से 17 वर्ष के किशोर व किशोरियों का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। शुरुआत में भले ही गति धीमी रही, मगर विद्यालय खुलने के बाद किशोर-किशोरियों में टीका लगवाने की होड़ सी मच गई।
100 व 50 शैया समेत सभी सीएचसी में टीका लगवाने को यह वर्ग पहुंचा। इसके साथ ही स्कूलों में भी स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान चलाया।
नतीजा ये निकला कि 96,756 किशोर व किशोरियों में अब तक 76,104 किशोर-किशोरी कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज ले चुके हैं। जबकि 69,779 किशोर-किशोरी दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं।
इस हिसाब से जिले में अब तक 15 से 17 वर्ष के वर्ग में 78.66 फीसदी प्रथम व 72.12 फीसदी दूसरी डोज लगवा चुके हैं। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. देव नरायन कटियार ने बताया कि जो बचे हैं, उनसे स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कराने की अपील कर रहा है।