फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में पांच पंचायतों को मिलेगा ईनाम

विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी14 - ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में बना आदर्श मिनी सचिवालय। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की पांच ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। जिसमें बूढ़ादाना ने पहला और डोडापुर को पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इन सभी पंचायतों के प्रधानों को प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की थी। योजना के तहत उन ग्राम पंचायतों को चयनित किया जाता है जो गांव खुले में शौच मुक्त हों।
ग्राम पंचायत के प्रत्येक बच्चे व गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया गया हो। विद्यालय में नियमित एमडीएम बनता हो। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे नियमित पोषाहार पाते हों।
विज्ञापन

गांव की गलियों की नियमित सफाई होती हो। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 118 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें 74 ग्राम पंचायतों ने जिला पंचायतराज कार्यालय में दस्तावेज जमा कराए थे।
इसके बाद अंकों के आधार पर 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने शासन के मानकों पर ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट कंप्यूटर पर अपलोड की।
जिसमें मानकों के आधार पर खरी पाईं गईं जिले की पांच ग्राम पंचायतों का शासन स्तर से चयन किया गया। इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।
ब्लॉक ग्राम पंचायत प्रधान धनराशि
1. भाग्यनगर बूढ़ादाना मोहित सिंह 11 लाख
2. बिधूना असजना उमा देवी 09 लाख
3. भाग्यनगर सल्हापुर उमेश चंद्र 07 लाख
4. औरैया बमुरीपुर संजू देवी 04 लाख
5. बिधूना डोडापुर कुसुमा देवी 02 लाख
बोले जिम्मेदार---
जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में हुआ है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जिले की चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। - संदीप कुमार वर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें