फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: किसान पर सांड़ ने किया हमला, खेत पर फसल देखने जाते समय हुई घटना

Thu, 12 Aug 2021 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांड ने किसान को पटक-पटककर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के बरका पुरवा में खेत पर फसल देखने जा रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को परिजन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बरका पुरवा निवासी सोबरन सिंह (59) के पुत्र सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खेत पर फसल देखने के लिए साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह खेत के पास पहुंचा तभी वहां मौजूद एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया।

पिता कुछ समझ पाते सांड़ ने कई बार उन्हें पटक दिया। खेत के आस पास काम कर रहे किसानों ने दौड़ कर उन्हें बचाया और घर में जानकारी दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी बिधूना ले गए।
विज्ञापन


जहां से हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर किया गया। सैफई में किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का इटावा में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, परिजनों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन और पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें