फोटो-12एयूआरपी-6- एनआईसी में नवनियुक्ति टीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते कृषि राज्यमंत्री ला
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में तैनाती पाए पांच टीजीटी शिक्षकों को एनआईसी सभागार में कृषि मंत्री और डीएम ने नियुक्ति पत्र दिए। नियुक्ति पत्र पाते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
गुरुवार को लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से चयनित सहायक अध्यापक और प्रवक्ताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ के लोकभवन में नियुक्ति पत्र दिए। इसी क्रम में जिन जिलों में टीजीटी शिक्षकों की तैनाती की गई है, उसी जिले की एनआईसी से सीधा प्रसारण कराया जा रहा था। औरैया एनआईसी में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, डीएम सुनील कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने प्रतिमा देवी, दिलीप कुमार, प्रियंका पाठक, कुमारी पूनम, रमेश कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कई सालों बाद शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हुई है। सरकार ने चार साल से शिक्षकों के खाली पदों को भरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती हुई है। यह भर्तियां बिना किसी सिफारिश और भेदभाव के की गई हैं। सीएम ने कहा कि आप सभी को शिक्षा जगत में ऐसे समय में काम करने का मौका मिल रहा है जब देश नई शिक्षा नीति के साथ आगे बढ़ेगा। 2022 से देश नई शिक्षा नीति के साथ आगे बढ़ेगा। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं देगी बल्कि नवाचार, शोध और अनुसंधान का माध्यम बनेगी। नई शिक्षा नीति के रूप में आगे बढ़ना आज की आवश्यकता है।