फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सिटी में अब हर तरह के उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित परियोजना प्लास्टिक सिटी में अब प्लास्टिक के अतिरिक्त अन्य उद्योग भी लगाए जा सकेंगे। इसके लिए 209 एकड़ भूमि पर 450 से लेकर 10 हजार वर्ग मीटर के भूखंड मौजूद हैं। इसके लिए निवेश मित्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। यूपीसीडा के सीईओ ने स्वयं ट्विटर से ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) के चीफ एक्जीक्यूटिव आफीसर (सीईओ) की ओर से सोमवार को किए गए ट्वीट में बताया गया कि प्लास्टिक सिटी की 274 एकड़ भूमि में से 65 एकड़ भूमि पर प्लास्टिक उद्याग के लिए 800 से 8000 वर्ग मीटर भूखंड उपलब्ध हैं। जबकि 209 एकड़ भूमि पर अन्य उद्योगों के लिए 450 से 10 हजार वर्ग मीटर के भूखंड उपलब्ध हैं। जो 1545 रुपये प्रति वर्ग मीटर व लोकेशन चार्ज के साथ भूखंड आवंटित कराए जा सकते हैं। भूखंड आवंटन के लिए निवेश मित्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
ट्वीट में संलग्न पोस्टर में यह भी जानकारी दी गई है कि कच्चे माल एवं गैस की आपूर्ति के लिए गेल के साथ एमओयू है। साथ ही 5 एकड़ क्षेत्र कौशल विकास केंद्र के लिए सीपेट को निशुल्क आवंटित है। स्ट्रीट लाइट, पेयजलापूर्ति, आंतरिक सड़कें एवं अन्य अवस्थापना सुविधाएं, गैस आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, निवेश मित्र की स्वीकृतियां, परिसर में पुलिस चौकी कार्यरत है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जानकारी के लिए वेबसाइट एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा कांप्लेक्स नवम तल लखनपुर में भी संपर्क किया जा सकता है। यहां बतादें कि वर्ष के शुरूआत में जिलाधिकारी ने प्लास्टिक सिटी की भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। वहीं कई आवंटियों को मौके पर कब्जा दिलाया गया था। प्लास्टिक सिटी में पुलिस चौकी भी बनकर तैयार हो चुकी है। मगर अभी तक प्लास्टिक सिटी में औद्योगिक गतिविधियां शुरू नहीं हो सकीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें