फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बस अड्डे पर बसें लेकर जाएं चालक, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। औरैया डिपो परिसर में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्यालय के नियमों की जानकारी चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को दिए जाने के साथ ही उनका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। सभी को निर्देशित किया गया कि यदि लापरवाही बरती तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

कार्यशाला में चालक-परिचालकों को संबोधित करते हुए एआरएम आरएस चौधरी ने कहा कि सभी बसों के चालक व परिचालक ओवरब्रिज के नीचे से बसों का संचालन करें और हर बस अड्डे पर जाकर आवागमन की उपस्थिति दर्ज कराएं। यात्रियों को सुुविधा और राजस्व वसूली को लेकर मुख्यालय से विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। कहा कि कम रोड फेक्टर लाने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हुए है। चालक-परिचालक वर्दी में रहें। मुख्यालय के निर्देश पर टीमें बसों की चेकिंग अभियान चला रहीं हैं। इस दौरान बिना वर्दी मिलने वाले चालक-परिचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बस डिपो का चालक या परिचालक अगर दो बार बिना वर्दी मिलता है तो 300-300 रुपये जुर्माना लगेगा। जुर्माने की कटौती डिपो के असिस्टेंट रीजनल मैनेजर (एआरएम) को पत्र भेजकर नियम तोडने वाले की सैलेरी से की जाएगी। वहीं अगर ऐसे तीसरी बार हुआ तो संविदा चालक-परिचालकों को नौकरी से बर्खास्त दिया जाएगा। वहीं नियमित चालक-परिचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें