फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर द्वारा दुष्कर्म मामले की महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगेतर द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत पर राज्य महिला आयोग ने एसपी को पत्र भेजकर एक नवंबर तक प्रकरण से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। वहीं, पीड़िता ने गुरुवार को सीओ के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती के साथ उसके मंगेतर ने दुष्कर्म किया था। अश्लील वीडियो भी बनाई थी। शिकायत करने पर मंगेतर के परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन अज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लिहाजा पीड़िता ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से की। इस मामले में संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने एसपी अमरोहा को पत्र भेजा कर रिपोर्ट तलब की है। साथ ही एक नवंबर तक हरहाल में रिपोर्ट भेजने को कहा है। पीड़िता के अधिवक्ता आदिल अली ने बताया कि राज्य महिला आयोग ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के संबंध में अमरोहा पुलिस को पत्र भेज कर जानकारी मांगी है। साथ ही पीड़िता ने गुरुवार को सीओ सदर विजय कुमार राणा के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें