फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान के बाहर मिला महिला का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा) जोया चौकी से पचास मीटर दूर कपड़े की दुकान के बाहर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यह घटना जोया चौकी से मात्र 50 मीटर दूर की है। मोहल्ला खेड़ा निवासी ओम प्रकाश गुप्ता यहां पर कपड़े की दुकान है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर के पास महिला का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने मौके पर एक डायरी, साबुनदानी, शैंपू और एक थैला बरामद किया। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयासों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें